गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार

गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार


सेंसेक्स 81,650 के आसपास सुस्त, निफ़्टी-50 24,633.90 अंक पर  

 मुंबई | वैश्विक बाजारों से मिले खराब संकेतों की वजह से सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट में हुई। गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स  के कमजोर तिमाही बिक्री पूर्वानुमान के कारण एफएमसीजी शेयर फिसल गए।

 तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 100 से ज्यादा अंकों की गिरावट लेकर 81,602.58 अंक पर खुला। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी-50 भी मामूली गिरावट लेकर 24,633.90 अंक के स्तर पर ओपन हुआ। वहीं शेयर बाजार में शुक्रवार को पिछले पांच ट्रेडिंग सेशन से जारी तेजी पर विराम लग गया था। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स भारी उठापठक के बाद 56.74 अंक गिरकर 81,709.12 पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज  का निफ्टी-50 भी 30.60 अंक की मामूली गिरावट के साथ 24,677.80 अंक पर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों का रुख, घरेलू आर्थिक आंकड़े और विदेशी निवेशकों का रवैया 9 दिसंबर से शुरू हो गए सप्ताह में घरेलू बाजारों की दिशा तय करेगा। 

वहीं रुपये का एक्सचेंज रेट और क्रूड ऑइल की कीमतें जैसे प्रमुख कारक बाजार के रुझान को तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। बाजार के विशेषाज्ञों के अनुसार टेक्नीकल आउटलुक पर नजर तो डाले तो निफ्टी इंडेक्स 24,850-25,000 पर नए क्षेत्र के साथ सभी प्रमुख चलती औसत से सफलतापूर्वक ऊपर चला गया है। नीचे की ओर इसे 24,050 के स्तर पर मजबूत समर्थन मिल रहा है। जैसे-जैसे निफ्टी इंडेक्स 25,000 के मनोवैज्ञानिक अवरोध के करीब पहुंचता है, अस्थिरता बढ़ने की उम्मीद है।

by Dainik Shamtak on | 2024-12-09 09:52:44 Last Updated by Dinesh S on2026-03-29 12:10:11

Related Post