सोने और चांदी की कीमतों में तेजी

सोने और चांदी की कीमतों में तेजी

नई  दिल्ली। घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतें बढ़ी हैं। वहीं वायदा भाव में भी तेजी आई है। आज सुबह सोने के वायदा भाव 75,700 रुपये के करीब जबकि चांदी के वायदा भाव 88,600 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी की वायदा कीमतों में भी उछाल आया है। इसमें सोने के वायदा भाव बढ़त पर शुरु हुए। वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में सोने का बेंचमार्क दिसंबर अनुबंध आज 448 रुपये ऊपर आकर 75,659 रुपये के भाव पर खुला। एक समय यह अनुबंध 490 रुपये उछलकर 75,701 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। ये 75,730 रुपये के भाव पर दिन के उच्च और 75,645 रुपये के भाव पर दिन के निचले स्तर पर पहुंचा। सोने के वायदा भाव इस साल 79,775 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर पर पहुंचे। वहीं चांदी के वायदा भाव में भी तेजी रही। एमसीएक्स पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर अनुबंध आज 200 रुपये बढ़कर 88,450 रुपये पर खुला। एक समय यह अनुबंध 353 रुपये उछलकर 88,603 रुपये के भाव पर कामकाज कर रहा था। ये 88,783 रुपये के भाव पर दिन के उच्च और 88,445 रुपये के भाव पर दिन के निचला स्तर पर पहुंचा। इस साल चांदी के वायदा भाव 1,00081 रुपये के भाव पर शीर्ष स्तर पर पहुंचे।  दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने और चांदी के वायदा भाव में तेजी आई।


by Dainik Shamtak on | 2024-11-27 10:59:13

Related Post