औंधे मुंह गिरने के बाद सोने में जोरदार तेज

औंधे मुंह गिरने के बाद सोने में जोरदार तेज

 नई दिल्ली पिछले सप्ताह सोने की कीमतों में जोरदार गिरावट के बाद इस सप्ताह गोल्ड के भाव में तेजी आई है। रूस-यूक्रेन युद्ध के बढ़ते तनाव और सुरक्षित निवेश के प्रति बढ़ती मांग के चलते सोने की कीमतें इस हफ्ते 1 साल की सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़त की ओर हैं। इसके साथ ही अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती की संभावनाओं ने भी सोने को मजबूती दी है।

 शुक्रवार को हाजिर सोना 0.7प्रतिशत बढ़कर 2,688.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। इस हफ्ते सोने में लगभग 5प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई, जो अक्टूबर 2023 के बाद सबसे बेहतर प्रदर्शन है। यूएस गोल्ड फ्यूचर्स भी 0.6प्रतिशत बढ़कर 2,691.00 डॉलर पर कारोबार कर रहे थे। 

एलकेपी सिक्योरिटीज के एनालिस्ट जतीन त्रिवेदी ने कहा कि जियोपॉलिटिकल टेंशन बढ़ने से गोल्ड की कीमतें बढ़ी हैं। उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत से बिटकॉइन को पंख लग गए हैं। बिटकॉइन का भाव 1,00,000 डॉलर के करीब पहुंच गया है। माना जा रहा है कि जनवरी में डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका का राष्ट्रपति बनने पर क्रिप्टोकरेंसी को बढ़ावा देने वाले नियम आ सकते हैं। क्रिप्टो में तेजी का असर भी गोल्ड पर पड़ा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि गोल्ड में उसके रेसिस्टेंस लेवल के करीब ट्रेडिंग हो रही है। कॉमेक्स पर गोल्ड के लिए 2,600-2,610 डॉलर पर स्ट्रॉन्ग सपोर्ट है, जबकि रेसिस्टेंस 2,675-2,690 डॉलर प्रति औंस पर है। एमसीएक्स पर गोल्ड के लिए सपोर्ट का लेवल 75,000-75,200 रुपए प्रति 10 ग्राम और रेसिस्टेंस का लेवल 77,100-77,300 रुपए प्रति 10 ग्राम है।  

by Dainik Shamtak on | 2024-11-23 09:27:21

Related Post