डॉ अजय मेहता की पुस्तक वह 71 दिन
का विमोचन कल
शशांक दुबे, भोपाल
पूरे देश में मध्य प्रदेश के व्यापम कांड की गूंज सुनाई दी थी। व्यापम कांड की आग में मंत्री, अधिकारी, कर्मचारी, मेडिकल कॉलेज के संचालक, डॉक्टर सहित अनेक लोग चपेट में आए। इस आग की चपेट में भोपाल के अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय शंकर मेहता आए और जेल गए। समाज के साथ कोर्ट की लंबी लड़ाई के बाद कोर्ट ने डॉ. अजय शंकर मेहता को बॉ इज्जत बरी किया। कोर्ट के निर्णय के बाद डॉक्टर मेहता ने आत्म मंथन कर जेल में बिताए 71 दिन की दिनचर्या, मानसिक पीड़ा और संवेदना को अपनी पुस्तक वह 71 दिन में पिरोया है। कल शाम को श्यामला हिल्स स्थित एक होटल में उक्त पुस्तक का विमोचन होगा।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता श्रीधर पराडक़र, अध्यक्षता अजय गुप्ता तथा विशेष अतिथि के रूप में पूर्व पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी उपस्थित रहेंगे। डॉ. अजय मेहता प्रसिद्ध चिंतक, कथावाचक पंडित विजय शंकर मेहता व संजय मेहता के छोटे भाई हैं।
by Dainikshamtak on | 2026-02-18 16:39:55