वंदे मातरम् से शुरू हुआ मप्र विधानसभा बजट सत्र, राज्यपाल अभिभाषण पर हंगामा

वंदे मातरम् से शुरू हुआ मप्र विधानसभा बजट सत्र, राज्यपाल अभिभाषण पर हंगामा

वंदे मातरम् के साथ मप्र विधानसभा बजट सत्र शुरू राज्यपाल के अभिभाषण में विपक्ष की टोकाटाकी

शाम तक, भोपाल

आज मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत हुई। सदन की कार्यवाही के प्रारंभ में संपूर्ण छह छंदों में वंदे मातरम् का गायन हुआ। इसके बाद राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने अभिभाषण की शुरुआत करते हुए कहा कि देश ऐसी दहलीज पर खड़ा है जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृतकाल की संज्ञा दी है। उन्होंने उद्योगों के अनुकूल वातावरण भोपाल में हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट वर्ष 2047 तक मध्यप्रदेश को 2 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य, 2026 को कृषि वर्ष के रूप में मनाने, पीएम जनमन योजना के तहत 1.35 लाख आवास निर्माण, उज्जैन में क्षिप्रा नदी को प्रदूषण मुक्त करने और नई शिक्षा नीति के तहत किए गए कार्यों का उल्लेख किया। राज्यपाल पटेल ने अपने संबोधन में सरकार की विकास उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं से आए बदलावों का उल्लेख किया। साथ ही संकल्प पत्र 2023 में किए गए वादों पर अब तक हुए कार्य और आगामी लक्ष्यों की जानकारी भी दी। 

इधर राज्यपाल मंगुभाई ने अभिभाषण में इंदौर के प्रदूषित जल का उल्लेख किया, लेकिन मौतों का कोई जिक्र नहीं था, जिसका विरोध करते हुए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण में इंदौर के प्रदूषित जल से हुई मौतों का जिक्र क्यों नहीं किया गया। इस पर कांग्रेस के हेमंत कटारे, सचिन यादव, जयवर्धन सिंह आदि सदस्य खड़े हो गए और नारेबाजी के साथ हंगामा करने लगे। इसी शोरगुल के बीच राज्यपाल पटेल अभिभाषण देते रहे। वहीं राज्यपाल पटेल ने अभिभाषण दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बीच में हस्तक्षेप करते हुए आरोप लगाया कि नल-जल योजना और इंदौर में दूषित पानी से हुई 40 मौतों का मुद्दा भाषण में शामिल नहीं किया गया। इसके बाद विपक्ष ने नारेबाजी शुरू कर दी, हालांकि हंगामे के बीच राज्यपाल ने अपना अभिभाषण जारी रखा और ज्यादा हंगामा के चलते आखिर में राज्यपाल ने अधूरा अभिभाषण छोड़ सदन चले गए। उल्लेखनीय है कि हंगामा और नारेबाजी का जवाब सत्तापक्ष ने  मेज थपथपाकर किया। 

मंत्री तुलसी सिलावट अपने पक्ष के लोगों की तरफ मेज थपथपाने का इशारे करते भी नजर आए। वहीं राज्यपाल पटेल ने अभिभाषण मात्र 18 मिनट दिया। इधर विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने कुछ ही देर में सदन की कार्यवाही अगले दिन मंगलवार 11 बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा की। इससे पहले विधानसभा पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने राज्यपाल पटेल का स्वागत किया। इधर राज्यपाल के सदन से जाने के बाद कार्यवाही दोबारा शुरू हुई। जहां विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि जो हिस्सा पढ़ा नहीं जा सका, उसे पढ़ा हुआ माना जाएगा। साथ ही सदन की कार्यवाही अगले दिन तक के लिए स्थगित कर दी गई।

6 मार्च तक चलेगा विधान सभा सत्र

वहीं सत्र 16 फरवरी से 6 मार्च तक चलेगा। कुल 3478 प्रश्न विधायकों से प्राप्त हुए हैं। 236 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, 10 स्थगन प्रस्ताव और 41 अशासकीय संकल्प सदन में पेश होने की संभावना है। 18 फरवरी को उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा 2026-27 का बजट पेश करेंगे, जो अनुमानित रूप से 4.63 से 4.70 लाख करोड़ रुपये के आसपास होगा। यह बजट पेपरलेस डिजिटल होगा। सत्र के दौरान कुल 12 बैठकें प्रस्तावित हैं।

हंगामेदार रहेगा बजट सत्र 

यह बजट सत्र हंगामेदार रहने की उम्मीद है, क्योंकि विपक्ष कांग्रेस सरकार को विभिन्न मुद्दों जैसे बेरोजगारी, महंगाई, अवैध खनन, कर्ज और हालिया विवादास्पद मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है। बजट सत्र सरकार की प्राथमिकताओं जैसे रोजगार सृजन, नारी सशक्तीकरण, किसान कल्याण और विकास पर केंद्रित रहने की उम्मीद है, जबकि विपक्ष द्वारा हिंदुत्व और अन्य संवेदनशील मुद्दों को पुरजोर सदन में उठाने की चर्चा गरर्मा ने की संभावना है।

राज्यपाल के अभिभाषण के मुख्य बिंदू

अनुसूचित जनजाति परिवारों को 5 करोड़ 16 हजार मानव दिवस का रोजगार प्रदान कर मेरी सरकार पूरे देश में अग्रणी बनी है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1 लाख 85 हजार आवास स्वीकृत कर 1 लाख 35 हजार आवास पूर्ण कराए गए है। आवास पूर्णत: में मप्र देश में प्रथम स्थान पर है। 

अनुसूचित जाति एवं जनजाति के करीब तीन लाख छोटे किसानों को विद्युत प्रदान की जा रही है। पीएम जजमान और धरती आभा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान जैसी योजनाओं के माध्यम से दूरस्त जनजातीय क्षेत्रों में विद्युतीयकरण को गति मिलेगी।

सिंहस्थ-2028 सफल आयोजन एवं निर्मल अविरल क्षिपा सुनिश्चित करने की दिशा में सरकार ठोस कदम उठा रही हैं।

by Dainikshamtak on | 2026-02-18 16:38:57

Related Post