बेटे ने मां और 4 बहनों को मारा, बेटा बोला- पिता आत्महत्या करने गए
लखनऊ/आगरा। लखनऊ के होटल में एक परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई। सनकी बेटे ने पूरे परिवार को खत्म कर दिया। वारदात के समय पिता भी मौजूद था जो बीच-बचाव कर रहा था। हत्या के बाद बेटा होटल में बैठा रहा। पुलिस पूछताछ में बेटे ने पिता के साथ वारदात की बात कबूली। कहा- पिता आत्महत्या के लिए होटल से निकले हैं। वीडियो बनाकर अरशद ने कई नाम लेते हुए पूरे मोहल्ले वालों को दोषी बताकर प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी से सख्त से सख्त सजा दिलाने की बात कही। आरोपी अरशद हिन्दू धर्म अपनाने की बात भी कर रहा था। पुलिस पिता की तलाश में तलाश में जुट गई है। ष्ठष्टक्क रवीना त्यागी ने बताया कि पिता का नाम बदरूद्दीन और बेटे का नाम अरशद (24) है। अरशद ने बताया कि 31 दिसंबर की रात अपनी मां आसमां, 4 बहन- आलिया (9), अक्सा (16), अल्शिया (19) और रहमीन (18) की हत्या की।
पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो अरशद ने वारदात में पिता के भी शामिल होने की बात कही। पुलिस ने अरशद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया- 30 दिसंबर को सभी 7 लोग आगरा से लखनऊ आए थे। चारबाग के पास नाका इलाके में होटल शरनजीत में कमरा लिया था। आरोपी ने हत्या का कारण पारिवारिक कलह बताया है। हालांकि, ऐसी कौन सी वजह थी कि पूरे परिवार को खत्म कर दिया। यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
परिवार आगरा के इस्लाम नगर, टेढ़ी बगिया, कुबेरपुर का रहने वाला था। पुलिस की एक टीम वहां भी पहुंच गई है।
by Dainik Shamtak on | 2025-01-01 10:57:28