फरहान खान शॉर्ट एनकाउंटर मामले पर सारंग बोले-पैर पर गोली क्यों मारी, छाती पर गोली मारना था

फरहान खान शॉर्ट एनकाउंटर मामले पर सारंग बोले-पैर पर गोली क्यों मारी, छाती पर गोली मारना था


शाम तक, भोपाल | मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के टीआईटी कॉलेज की छात्राओं तथा प्रदेश में कई अन्य शहरों में एक समुदाय के लड़कों द्वारा नाम बदलकर दुष्कर्म सहित अनेक अनैतिक कार्य करने पर मुख्य आरोपी फरहान खान का देर रात शॉर्ट एनकाउंटर होने पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए। अशोका गार्डन पुलिस के मुताबिक फरहान खान को रातीबड़ में रास्ते बिलकिसगंज ले जा रही थी। रातीबड़ थाना अंतर्गत सरवर गांव में जब फरहान के साथ पुलिस पहुंची तो फरहान ने पेशाब करने के बहाने गाड़ी रूकवाई और फरहान ने एक एसआई से रिवाल्वर छीनकर रिवाल्वर चलाने का प्रयास किया। छीनाझपटी में फरहान के पैर में गोली लग गई। फरहान को तुरंत हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फरहान के पैर में गोली लगने पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि पैर पर गोली क्यों मारी,छाती पर गोली मारना चाहिए था। ऐसी हरकत करने वालों को सरे राह गोली मारना चाहिए। वहीं कांग्रेस के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि धरना-प्रदर्शन मोमबत्ती जलाने से कुछ नहीं होता सीधे एक्शन लेना चाहिए। वहीं आज पुलिस ने फरहान खान एनकाउंटर मामले में घटनास्थल पर जांच करने पर 9 एमएम का खोखा बरामद किया है।

इश्तियाक ने महिला एसआई को  दिया शादी झांसा

जहां एक और स्कूल-कॉलेज की छात्राओं को नाम बदलकर निशाना बनाया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर महिला पुलिस कर्मियों को भी निशाना बनाने से युवक पीछे नहीं है। रायसेन में महिला पुलिस एसआई को इश्तियाक अहमद नामक युवक ने अमन बनकर शादी कर ली। शादी भोपाल के जहांगीराबाद इलाके में हुई थी। महिला पहले पुलिस आरक्षक थी। एसआई की परीक्षा की तैयारी के दौरान उक्त युवक से जान पहचान हुई थी।  एसआई बनने के बाद इश्तियाक का असली चेहरा सामने आने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस जांच में जुटी है।

by Dainik Shamtak on | 2025-05-03 16:17:24

Related Post