सौरभ शर्मा मामले में भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर में छापे, मेटल डिटेक्टर लेकर पहुंची ईडी की टीम

सौरभ शर्मा मामले में भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर में छापे, मेटल डिटेक्टर लेकर पहुंची ईडी की टीम

शाम तक, भोपाल सोने-चांदी के प्रेमी पूर्व परिवहन आरक्षक सौरभ शर्मा मामले में ईडी की टीम तड़के सुबह सौरभ शर्मा के अरेरा कॉलोनी स्थित मकान नंबर ई-7/657 पर मेटल डिटेक्टर लेकर पहुंची। इस घर में सौरभ शर्मा का कार्यालय था। इसी घर से टाइल्स के नीचे लगभग ढाई क्विंटल चांदी की सिल्लियां मिली थी, इसलिए ईडी की टीम मेटल डिटेक्टर लेकर पहुंची है। शाम तक जांच में क्या मिला इसकी जानकारी सामने आ सकती है। वही ईडी ने जबलपुर के शास्त्री नगर स्थित बिल्डर रोहित तिवारी के घर में भी छापेमारी की है। सौरभ शर्मा का रिश्तेदार बताया जा रहा है रोहित तिवारी। प्रेस लिखे वाहनों से ईडी की टीम पहुंची थी। वही ग्वालियर के विनय नगर स्थित सौरभ शर्मा के घर पर भी छापा मारा गया है।

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे लगाए

अरेरा कॉलोनी स्थित जिस घर में छापा मारा गया है वहां पुलिस द्वारा कल पेड़ों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। 52 किलो सोना तथा 10 करोड़ नगद मिलने वाले एमपी 0 7 बीए-0055 इनोवा कार के अलावा एक कार होने की जानकारी पहले भी सामने आई थी और अभी भी सूत्र बता रहे हैं कि दो कारें थी। दूसरी कार के बारे में पुलिस कोई खुलासा नहीं कर रही है।

by Dainik Shamtak on | 2024-12-27 10:12:52

Related Post