भारत ने 30-किलोवाट लेजर हथियार का सफल परीक्षण किया, रक्षा क्षमताओं में बड़ा कदम

भारत ने 30-किलोवाट लेजर हथियार का सफल परीक्षण किया, रक्षा क्षमताओं में बड़ा कदम

भारत ने रक्षा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने 30-किलोवाट लेजर-आधारित हथियार प्रणाली का सफल परीक्षण किया है। यह निर्देशित ऊर्जा हथियार (Directed Energy Weapon - DEW) प्रणाली दुश्मन के ड्रोन, मिसाइल और अन्य हवाई खतरों को निष्क्रिय करने में सक्षम है। इस प्रणाली का परीक्षण हाल ही में INS जलाश्व पर किया गया, जो भारत की नौसेना की उन्नत क्षमताओं को दर्शाता है ।

DRDO के अनुसार, यह प्रणाली अब उत्पादन और तैनाती के लिए तैयार है। इसका उपयोग विभिन्न सैन्य प्लेटफार्मों पर किया जाएगा, जिससे भारत की रक्षा प्रणाली और मजबूत होगी । यह परीक्षण भारत की रक्षा तकनीक में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है।

by Dainik Shamtak on | 2025-04-13 18:19:59

Related Post