चैंपियंस ट्रॉफी- टीम इंडिया का ऐलान, रोहित करेंगे कप्तानी, शमी की वापसी, सिराज बाहर

चैंपियंस ट्रॉफी- टीम इंडिया का ऐलान, रोहित करेंगे कप्तानी, शमी की वापसी, सिराज बाहर

नई दिल्ली  चैंपियंस ट्रॉफी के लिए बीसीसीआई ने शनिवार को टीम इंडिया का ऐलान कर दिया। टीम की कप्तानी रोहित शर्मा के पास ही है, शुभमन गिल उपकप्तान होंगे। टीम में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को मौका मिला है। 

 शमी चोट की वजह से नवंबर, 2023 से टीम से बाहर थे। बीसीसीआई ने वानखेड़े स्टेडियम में  आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में 15 खिलाड़ियों के चयन की जानकारी दी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान रोहित शर्मा और चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर मौजूद रहे। चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 19 फरवरी से 9 मार्च के बीच पाकिस्तान और यूएई के 4 शहरों में होना है। इनमें लाहौर, कराची, रावलपिंडी और दुबई शामिल हैं। भारतीय टीम के सभी मुकाबले दुबई में खेले जाएंगे। 

पाकिस्तान से मुकाबला 23 फरवरी को- भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी में अपना पहला मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। यह मुकाबला 20 फरवरी को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम का दूसरा मुकाबला 23 फरवरी को पाकिस्तान और तीसरा मुकाबला 2 मार्च को न्यूजीलैंड से होगा।भारत को ग्रुप-ए में पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के साथ रखा गया है। टूर्नामेंट के 2 सेमीफाइनल 4 और 5 मार्च को होंगे। वहीं, 9 मार्च को फाइनल खेला जाएगा।

by Dainik Shamtak on | 2025-01-18 11:07:00

Related Post