बच्चें-युवतियों को धार्मिक संस्कार से मौजूदा दौर में जुड़ने की जरूरत: सांसद आलोक शर्मा

बच्चें-युवतियों को धार्मिक संस्कार से मौजूदा दौर में जुड़ने की जरूरत: सांसद आलोक शर्मा


तीन पीढ़ियों सहित परिवार का तारण करती हैं बेटी: आचार्य मनोज अवस्थी

शाम तक, भोपाल।  श्रमश्री सेवा समिति के तत्वावधान श्रीमद् भागवत हरिकथा बरखेड़ा ई सेक्टर रामलीला मैदान में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के में मुख्य अतिथि भोपाल के सांसद आलोक शर्मा थे। वहीं अतिथि आलोक शर्मा सांसद का समिति अध्यक्ष रामबाबू शर्मा और सुनील गंगवानी कोषाध्यक्ष ने पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इसके बाद सांसद अलोक शर्मा ने भगवान कृष्ण की तस्वीर माल्यार्पण किया। 

इस मौके पर सांसद शर्मा ने जनसमुदाय को संबोधित करते हुए आव्हान किया कि बच्चों को धार्मिक संस्कार से मौजूदा दौर में जुड़ने की जरूरत है। शर्मा ने कहाकि विशेषकर बच्चियों और युवतियों पर नजर रखने की बात जोर दिया। वहीं आचार्य मनोज अवस्थी ने कहा कि जिस घर में बेटी का जन्म होता है,तो कहा जाता है कि ल्क्ष्मी आई है। बेटी एक नहीं तीन पीढ़ियों सहित परिवार का भी तारण करती है। आचार्य अवस्थी ने प्रभु बाल कृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया। जिसमें प्रभु को विष पिलाने आई,पूतना को भगवान ने अपने नेत्र बन्द करके शंकर भगवान का ध्यान किया और पूतना का उद्धार किया आगे की श्रृंखला में भगवान कृष्ण की माखन चोरी लीला को आचार्य अवसथी ने सुनाया कि ब्रज की गोपियों का मनोरथ पूर्ण करने के लिए भगवान ने माखन को चुराया नंद बाबा एवं यशोदा ने अपने पुत्रों का नामकरण संस्कार कराया नामकरण संस्कार करने के लिए गर्गाचार्य को बुलाया और उनके द्वारा भगवान बालकृष्ण लाल के नामकरण किया गया और प्रभु के द्वारा गोचरण लीला को किया गया। 

भगवान कृष्ण में अपने ग्वाल-वाल के संग में गौ को चराया ,उसी लीला के दौरान ब्रह्मा को आश्चर्य उत्पन्न हुआ कि यह कैसे ईश्वर है, जोअपनी शाखाओं का झूठा भोजन करता है, तो ब्रह्मा ने उन सभी ग्वाल बाल बछड़ा को वहां से उठा करके अपने ब्रह्मा लोक ले आए। परंतु भगवान बालकृष्ण ने अपनी लीला के अनुसार जैसे ब्रह्मा ले गए थे। उसी प्रकार दूसरे उत्पन्न कर दिए। जब ब्रह्मा को यह मालूम हुआ, तो प्रभु से क्षमा मांगी इस प्रकार से ब्रह्मा का मोह भंग हुआ और बकासुर का वध और अंत में हम सभी के मध्य में विशाल छप्पन भोग का प्रसाद एवं श्रीगिरधर की आरती की गई और इसके बाद प्रसाद का भी वितरण किया गया। वहीं हरि कथा सुनने वालों में आलोक शर्मा सांसद,श्रमश्री सेवा संस्था अध्यक्ष रामबाबू शर्मा, कोषाध्यक्ष सुनील गंगवानी,महेश मालवीय,विष्णु राने ,मुख्य यजमान अवधेश पटेल, रेखा पटेल, ख़ुश्बू उदयप्रताप सिंह,मनीष गोयल, दिनेश नायर,विनोद गुप्ता डामर,राकेश वर्मा,सतीश शर्मा,जीत राजपूत, ज्ञानदेव मिश्रा,राजेश बवेले, यशोदा पांडे, कमलेश पटैरिया, पूनम मिश्रा, मीरा सिंह,रीता भारती सहित अन्य श्रद्धालुगण थे।

by Dainik Shamtak on | 2024-12-30 11:42:45

Related Post